News Feed - Free News Website in Hindi

500, 2000 के नए नोट शुक्रवार से एटीएम पर मिलेंगे

नई दिल्ली, 9 नवंबर। एटीएम के शुक्रवार को पुन: खुलने पर सौ रुपये के नोटों में बड़ी राशि चुकाने की उसकी क्षमता को लेकर घबराहट के बीच वित्त सचिव अशोक लवासा ने बुधवार को स्पष्ट किया कि धन राशि निकालने हेतु 500 और 2000 रुपये मूल्य के नए नोट भी लोगों के लिए उपलब्ध होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मंगलवार को 500 और 1000 रुपये मूल्य के नोटों के विमुद्रीकरण के बाद यह घबराहट पैदा हुई है। घोषणा के बाद लेन-देन के लिए लोगों को 100 रुपये मूल्य के नोट प्राप्त करने में काफी कठिनाई हुई।

लवासा ने कहा, “कोई कठिनाई नहीं होगी, क्योंकि 500 और 2000 रुपये के नोट सभी एटीएम पर 11 नवम्बर से उपलब्ध होंगे।”

सरकार ने पहले मंगलवार को घोषणा की थी कि सभी एटीएम दो दिनों के लिए बंद रहेंगे। जब शुक्रवार को एटीएम खुलेंगे तो एक व्यक्ति एकल कार्ड के जरिए 18 नवम्बर तक 2000 रुपये प्रतिदिन निकाल सकता है।

इसके बाद सीमा बढ़ा कर प्रतिदिन चार हजार रुपये कर दी जाएगी।

लवासा ने कहा, “भारतीय रिजर्व बैंक जारी होने वाले नए नोटों की बराबर निगरानी करेगा। 500 और 1000 रुपये मूल्य के नए नोटों की आपूर्ति बढ़ने के बाद नकद निकासी सीमा समाप्त कर दी जाएगी।”

आरबीआई के आंकड़ों के अनुसार, भारत में 17,54,000 करोड़ रुपये मूल्य की मुद्राएं संचरण में हैं, जिनमें 45 प्रतिशत 500 रुपये मूल्य के और 39 प्रतिशत 1000 रुपये मूल्य के नोट शामिल हैं।

दूसरे शब्दों में, 16,32,0000 करोड़ रुपये मूल्य की मुद्राओं का विमुद्रीकरण हुआ है।

Share:

नोटों पर कहां से आई गांधी जी की तस्वीर, ये है फोटो से जुड़ा रोचक इतिहास

इंदौर। 500 और 1000 के पुराने नोट बंद होने की जानकारी लगते ही देशभर में हड़कंप मच गया। लोग रातभर इन बंद होने वाले नोटों को खर्च करने की जुगत लगाते रहे। बड़े नोटों को बंद करना और फिर से शुरू करना ऐसा तो देश की आजादी के बाद से चला आ रहा है, लेकिन इसमें एक रोचक तथ्य है यह कि नोट पर गांधी जी का चित्र कैसे आया। इस रोचक तथ्य को... 

कहां की है ये फोटो

नोटों में छपी  गांधीजी की यह तस्वीर ऐतिहासिक और हिंदुस्तान की करंसी ट्रेडमार्क है। दरअसल यह सिर्फ पोट्रेट फोटो नहीं, बल्कि गांधीजी की संलग्न तस्वीर है। इसी तस्वीर से गांधीजी का चेहरा पोट्रेट के रूप में लिया गया है। यह तस्वीर उस समय खींची गई, जब गांधीजी ने तत्कालीन बर्मा और भारत में ब्रिटिश सेक्रेटरी के रूप में कार्यरत फ्रेडरिक पेथिक लॉरेंस के साथ कोलकाता स्थित वायसराय हाउस में मुलाकात की थी। इसी तस्वीर से गांधीजी का चेहरा पोट्रेट के रूप में भारतीय नोटों पर अंकित किया गया।

अगली स्लाइड में पढ़ें, पहले नोटों पर अशोक स्तंभ अंकित हुआ करता था...

(फोटो: सन् 1996 से पहले चलन में था यह 10 रुपए का नोट)

आज हम भारतीय नोटों पर गांधीजी का चित्र देख रहे हैं, जबकि इससे पहले नोटों पर अशोक स्तंभ अंकित हुआ करता था। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा 1996 में नोटों में परिवर्तन करने का फैसला लिया गया। इसके अनुसार अशोक स्तंभ की जगह राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का फोटो और अशोक स्तंभ की फोटो नोट के बायीं तरफ निचले हिस्से पर अंकित कर दी गई।

अभी तक 5 रुपए से लेकर 1 हजार तक के नोट में गांधीजी की फोटो दिखाई देती है। इससे पहले 1987 में जब पहली बार 500 का नोट चलन में आया तो उसमें गांधीजी का वॉटरमार्क यूज किया गया था। सन् 1996 के बाद हरेक नोट में गांधीजी का चित्र अंकित हो गया।

(फोटो: एक रुपए का नोट)


अब एक व दो रुपए के नोट सक्यरुलर में नहीं है। इसे 1994 से बंद कर दिया गया है। इनकी जगह सिक्कों ने ली है। वहीं, जब एक रुपए का नोट चलन में था, तब उस पर रिजर्व बैंक के गर्वनर की जगह फायनेंस सेक्रेटरी (वित्त सचिव) के हस्ताक्षर अंकित हुआ करते थे।

करंसी ऑफ ऑर्डिनेंस के नियमानुसार एक रुपए का नोट भारत सरकार द्वारा, जबकि दो रुपए से लेकर 1000 रुपए तक की करंसी रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा जारी की जाती थी। वर्तमान में एक-दो रुपयों का उत्पादन बंद कर दिया गया है, लेकिन पुराने नोट अभी भी चलन में हैं।

(इससे पहले तक नोटों पर किंग जॉर्ज की तस्वीर अंकित हुआ करती थी)

भारतीय रुपया 1957 तक 16 आनों में रहा। इसके बाद मुद्रा की दशमलव प्रणाली अपनाई गई और एक रुपए का निर्माण 100 पैसों में किया गया। महात्मा गांधी वाले कागजी नोटों की शुरुआत 1996 से शुरू हुई, जो अब तक चलन में है।

ऊपर किंग जॉर्ज की फोटो वाला नोट और इसके बाद चलन में आए अशोक स्तंभ वाला 10 रुपए का नोट

ध्यान देने योग्य बात:

भारतीय नोटों के अगले भाग पर अंकित चित्र समान होते हैं, लेकिन पिछले भाग पर अलग-अलग।


अगली स्लाइड में पढ़ें, नोटों की वे विशेषताएं, जिस पर बहुत कम ही ध्यान दिया जाता है...

पांच रुपए के नोट की खासियत:
अग्र भाग में : महात्मा गांधी की फोटो, अशोक स्तंभ

पिछले हिस्से में : ट्रैक्टर का चित्र

10 रुपए के नोट की खासियत:

अग्र भाग में : महात्मा गांधी की फोटो, अशोक स्तंभ
पिछले हिस्से में : गैंडा, हाथी व बाघ का चित्र

20 रुपए के नोट की खासियत:


अग्र भाग में :महात्मा गांधी की फोटो, अशोक स्तंभ
पिछले हिस्से में :ताड़ के वृक्षों का चित्र

50 रुपए के नोट की खासियत:


अग्र भाग में : महात्मा गांधी की फोटो, अशोक स्तंभ
पिछले हिस्से में : भारतीय संसद का चित्र

100 रुपए के नोट की खासियत:

अग्र भाग में : महात्मा गांधी की फोटो, अशोक स्तंभ
पिछले हिस्से में : हिमालय पर्वत का चित्र

500 रुपए के नोट की खासियत:


अग्र भाग में : महात्मा गांधी की फोटो, अशोक स्तंभ
पिछले हिस्से में : दांडी मार्च का चित्र

1000 रुपए के नोट की खासियत:

अग्र भाग में : महात्मा गांधी की फोटो, अशोक स्तंभ
पिछले हिस्से में : हिमालय पर्वत का चित्

Share:

कल सभी बैंक बंद रहेंगे, PM मोदी ने अचानक किया ऐलान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंलगवार को राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में अचनाक कई बड़े ऐलान कर दिए। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि देश में किसी को भी इस फैसले की जानकारी इससे पहले नहीं मिली है, ताकि गोपनीयता बरकरार रहे। इसलिए बैंक और डाकघर जैसी वित्तीय संस्थाओं को कम समय में ज्यादा काम करना है। इसी वजह से 9 नवंबर यानी बुधवार को डाकघर और बैंक बंद रहेंगे।

इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि 8 नवंबर-9 नवंबर की मध्यरात्रि से 500 और 1000 के नोट बंद हो जाएंगे। पीएम ने कहा, '500 और 1000 रुपये के पुराने नोट 10 नवंबर से 30 दिसंबर 2016 तक आप अपने बैंक या डाकघर के खाते में जमा करवा सकते हैं।'

जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आपकी धनराशि आपकी ही रहेगी, आपको कोई चिंता करने की जरूरत नहीं है। किसी कारणवश अगर आप 30 दिसंबर तक ये नोट जमा नहीं कर पाए, तो आपको एक आखिरी अवसर भी दिया जाएगा। आपके पास 50 दिनों का समय है।

500 और 1000 के नोटों के अलावा बाकी सभी नोट और सिक्के नियमित हैं और उनसे लेन-देन हो सकता है।

Share:

PM मोदी का ऐलान: 500 और 1000 के नोट अब नहीं चलेंगे, यहां जमा कराएं

राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि 8 नवंबर-9 नवंबर की मध्यरात्रि से 500 और 1000 के नोट बंद हो जाएंगे। पीएम ने कहा, '500 और 1000 रुपये के पुराने नोट 10 नवंबर से 30 दिसंबर 2016 तक आप अपने बैंक या डाकघर के खाते में जमा करवा सकते हैं।'

जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आपकी धनराशि आपकी ही रहेगी, आपको कोई चिंता करने की जरूरत नहीं है। किसी कारणवश अगर आप 30 दिसंबर तक ये नोट जमा नहीं कर पाए, तो आपको एक आखिरी अवसर भी दिया जाएगा। आपके पास 50 दिनों का समय है।

500 और 1000 के नोटों के अलावा बाकी सभी नोट और सिक्के नियमित हैं और उनसे लेन-देन हो सकता है।

मुख्य बातें:

-देश में किसी को भी इस फैसले की जानकारी इससे पहले नहीं मिली है, ताकि गोपनीयता बरकरार रहे। इसलिए बैंक और डाकघर जैसी वित्तीय संस्थाओं को कम समय में ज्यादा काम करना है।

-इस कारण 9 नवंबर को डाकघर और बैंक बंद रहेंगे।

-31 मार्च 2017 तक घोषणा पत्र के साथ RBI में जमा कर सकते हैं पुराने नोट।

-बाकी ऑनलाइन ट्रांजैक्शन पहले की तरह ही चलता रहेगा।

-अब 2000 रुपये के नोट और 500 के नए डिजाइन के नोटों को सर्कुलेशन में लाया जाएगा।

-सरकार ने रिजर्व बैंक के 2000 रुपये के नोटों के सर्कुलेशन का प्रस्ताव स्वीकार किया है।

-अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डों पर विदेश से आ रहे या जा रहे लोगों के पास यदि पुराने नोट हैं तो ऐसे नोटों की 5000 रुपये तक की राशि को नये और मान्य नोटों से बदलने की सुविधा दी जाएगी।

-सार्वजनिक क्षेत्र के पेट्रोल और सीएनजी गैस स्टेशन पर भी 11 नवंबर की रात 12 बजे तक पुराने नोट स्वीकार करने की छूट होगी।

-इसी तरह 72 घंटों तक रेलवे के टिकट बुकिंग काउंटर, सरकारी बसों के टिकट बुकिंग काउंटर और हवाई अड्डों पर भी केवल टिकट खरीदने के लिए पुराने नोट मान्य होंगे।

-11 नवंबर की रात्रि 12 बजे तक सभी सरकारी अस्पतालों में पुराने 500 के नोट भुगतान के लिए स्वीकार किए जाएंगे।

-11 नवंबर की रात्रि 12 बजे तक नागरिकों के लिए कुछ विशेष व्यवस्था की है।

-9 और 10 नवंबर को ATM काम नहीं करेंगे।

Share:

PM मोदी की तस्‍वीरें लगी ड्रेस पहनने पर राखी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

बॉलीवुड की आइटम गर्ल राखी सावंत के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीरें लगी ड्रेस पहन कर उनका अपमान करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। ये मामला राजस्थान के राजसमंद जिले के कांकरोली की थाना पुलिस ने दर्ज किया है

कांकरोली थाने के अधिकारी लक्ष्मण राम ने बताया किपुलिस ने एक अदालत के आदेश पर यह मामला दर्ज किया है। अधिवक्ता प्रजीत तिवारी ने अदालत में पेश की गई दलील में कहा कि राखी सांवत ने काले रंग की ड्रेस पहनी और उसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर जारी की। स ड्रेसपर प्रधानमंत्री की फोटोज बनी हुईं थी।

दलील के मुताबिक, ऐसी ड्रेस पहन कर राखी ने प्रधानमंत्रीका अपमान किया है। दलील पर सुनवाई कर रही अदालत ने पुलिस को मामला दर्ज कर जांच करने के आदेश दिये थे। उन्होंने बताया कि पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 292, 293, 294, 501 और महिला अश्लील निरूपणअधिनियम की धाराओं के तहत राखी के खिलाफमामला दर्ज किया और जांच कर रही है।

राखी की प्रोफेश्नल लाइफ

बात करें राखी की प्रोफेश्नल लाइफ की तो अब वो इंटरनेशनल सिनेमा की तरफ बढ़ रही हैं। खबर है कि राखी अब हिंदी नहीं बल्कि इंग्लिश में फिल्म काम करने वाली हैं। इसके लिए राखी ने इंग्लिश क्लासेज लेनी भी शुरू कर दी हैं। राखी जल्दी इंग्लिश पर अच्छी कमांड पाना चाहती हैं। कई दफा अपनी इंग्लिश के लिए कमेंट सुनने वाली राखी ने पहले कभी इस बात को सीरियसली नहीं लिया था, लेकिन अब अपने नए प्रोजेक्ट के लिए वो इंग्लिश पर ध्यान दे रही हैं।

इंग्लिश फिल्म के अलावा राखी के पास एक फ्रेंच फिल्म भी है। ऐसे में राखी के लिए फ्रेंच सीखना भी एक चैलेंज है। लेकिन वह इस चैलेंज को बखूबी हैंडल कर रही हैं। उन्होंनेफ्रेंच भाषा की क्लास लेना भी शुरू कर दिया है।

कहा जा रहा है कि फ्रेंच फिल्म में राखी एक भारतीय लड़की के रोल में नजर आएंगी। यह रोल एक ऐसी लड़की का होगा जिसे विदेश जाकर कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। राखी का कहना है कि यह किरदार उनके लिए काफी चैलेंजिंग होगा। राखी ने कहा, शुरू में मुझे थोड़ा शक था, क्योंकि मेरी इंग्लिश उतनी अच्छी नहीं है और फ्रेंच तो मेरे लिए एक नई भाषा है।

Share:

फिर वायरल हुई जैकी श्रॉफ की बेटी कृष्णा की ये PHOTO



बॉलीवुड की पॉपुलर स्टार डॉटर्स में से एक जैकी श्रॉफ की बेटी कृष्णा श्रॉफ एक बार फिर चर्चा में हैं। कृष्णा के चर्चा में होने की वजह उनकी हालिया इंस्टाग्राम तस्वीर है।  उन्होंने इंस्टाग्राम पर पूल में नहाते हुए फोटो शेयर की है, कैप्शन में लिखा, 'Nights like these…relax the mind, body and soul'। इस फोटो में वे बिकिनी में काफी लुक में दिखाई दे रही हैं।

कृष्णा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इससे पहेल वो उस वक्त सुर्खियों में आई थी जब उन्होंने टॉपलेस फोटोशूट शेयर किया था। बता दें, कृष्णा को कई फिल्मों के ऑफर आ चुके हैं, लेकिन उन्हें एक्टिंग में दिलचस्पी नहीं है, वो सारे ऑफर ठुकरा चुकी हैं।

कृष्णा अपने भाई टाइगर श्रॉफ के उलट कैमरे के पीछे रहती हैं। कृष्णा ने ट्रांसजेंडर कम्युनिटी पर एक डॉक्यूमेंट्री डायरेक्ट की थी, जिसे उन्होंने खुद शूट किया था। खबर है कि वे जल्द ही अपने भाई टाइगर की एक फिल्म से बतौर को-डायरेक्टर जुड़ेंगी।

टाइगर ने फिल्म 'हीरोपंती' से डेब्यू बॉलीवुड में किया था। वे 'बागी' और फ्लाइंग जट में भी काम कर चुके हैं, फिलहाल 'मुन्ना माइकल' की शूटिंग में बिजी हैं।

Share:

लग रही है ठण्ड तो एमी की ये HOT फोटोज कर देंगी आपको गरम

हॉट अभिनेत्रियों में शुमार अभिनेत्री एमी जेक्सन जो की अपनी शानदार अदाकरी के चलते सभी का मन मोह चुकी है। अभी कुछ समय पहले ही हमे एमी जेक्सन सोहेल खान के निर्देशन में बनी फिल्म फ्रेंकी अली में हमे नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ में नजर आ चुकी है। अब एक बार फिर से एमी के बारे कुछ सुनने को मिल रहा है।
खबर है कि अब हमे एमी जेक्सन जल्द ही अभिनेता अक्षय कुमार व रजनीकांत के साथ में फिल्म 2.0 में नजर आने वाली है। जिसकी फोटो उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी।
Share:

Video : हॉस्पिटल से छुट्टी के बाद सपना का 1st लाइव स्टेज शो



video : Ji haa apne sahi suna sapna ne hospital se aane ke baad sapna ne pehla live show diya jisse dekhne ke liye logo ne apni ruchi dikhayi aur sapna ke fan unka show dekhne ke liye aaye.

sapna ne bataya ki wo ab pehle se thik hai aur wo stage show karna chachti hai wo apne fans ko aur wait nahi karwa sakti hai isliye wo apna show karna chachti hai .

spana ne hospital se aane ke baad apne pehle live show mai aisa dance kiya ki log kade hokar dance karne lag gaye. spana ka ye alag andaax ka dance dekh kar logo ne unhe bahut utsahit kiya ...

Aap bhi sapna ka ye alag andaaz ka dance jarur dekhe .  video par click kare aur aap khud hi sapna ka ye dance dekh sakte hai 
Share:

About Me

I'm a indian professional blogger & I would like write for people. We writing on this blog from 2016 and shares regular fresh and useful content for beginner. You can subscribe this blog and get update our new activities. If you want learn more about us then click here.